Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिलीप घोष ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’

कार्यक्रम के समापन के बाद दिलीप घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हैं और विभिन्न राष्ट्रीय तथा सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। इस बार के संबोधन में प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, युद्ध की स्थिति, पेट्रोल-डीजल की कीमतों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों को संबोधित किया।

29 Mar 2026

दिलीप घोष ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’

खड़गपुर। खड़गपुर के भांडारी चौक गोलबाजार इलाके में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष की मौजूदगी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन के बाद दिलीप घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हैं और विभिन्न राष्ट्रीय तथा सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। इस बार के संबोधन में प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, युद्ध की स्थिति, पेट्रोल-डीजल की कीमतों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश की संस्कृति, परंपरा, समाज और आम लोगों से जुड़े विषयों को सामने लाते रहे हैं। यह कार्यक्रम जनभागीदारी और संवाद का एक सशक्त माध्यम बना है।

रविवार को खड़गपुर गोलबाजार चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल पार्टी कार्यकर्ता, बल्कि बाजार में आए आम लोग और राहगीरों ने भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ध्यानपूर्वक सुना।

दिलीप घोष ने कहा कि आगामी चुनाव से पहले यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम है, अब आगे की रणनीति जमीनी स्तर पर तैयारियां कर जोरदार पहल के साथ बढ़ना है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिलीप घोष ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बा
कार्यक्रम के समापन के बाद दिलीप घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हैं और विभिन्न राष्ट्री





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News